रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बरहरवा स्टेशन पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। गश्ती के दौरान टीम ने एक संदिग्ध किशोर को दबोचा, जिसके पास से विभिन्न ब्रांडों के तीन चोरी के स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बरहरवा रेलवे स्टेशन पर एक विशेष अभियान चलाकर 06 नाबालिगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। यह कार्रवाई मानव तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से संजीव कुमार के नेतृत्व में देर रात करीब 10:40 बजे की गई।