जेपीएससी परीक्षा के आयोजन को लेकर हुई बैठक , डीसी ने दिए निर्देश

बैठक करते उपायुक्त , एसपी व अन्य

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा- 2025 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार साहिबगंज में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।