साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा, बाघपींजरा मोहनपुर गांव का रहने वाला 21 वर्षीय युवक इसमाईल शेख पटना में इलाज कराने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के परिजनों की शिकायत पर पटना के शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, इसमाईल शेख बीते 30 जुलाई को इलाज कराने के लिए पटना स्थित आईजीआईएमएस (IGIMS) गया था। अगले दिन, 31 जुलाई की दोपहर करीब 1 बजे वह ‘प्राइवेट में इलाज कराने’ की बात कहकर अस्पताल परिसर से बाहर निकला। इस क्रम में युवक ने इलाज कराने के लिए दो हजार रूपये अपने बड़े भाई ऑनलाइन लिए थे । शाम करीब 4:00 बजे जब उसके बड़े भाई जावीर शेख ने उससे फोन पर बात की, तो इसमाईल ने बताया कि वह रात 10:00 बजे की ट्रेन पकड़कर वापस घर लौट रहा है। हालांकि, इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया और वह घर नहीं पहुंचा।
साहिबगंज स्टेशन के पास मिली मोबाइल की आखिरी लोकेशन
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने शास्त्रीनगर थाने में लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई। पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश के दौरान एक अहम अपडेट सामने आया है। शास्त्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर को युवक का मोबाइल अचानक कुछ समय के लिए चालू हुआ था, जिसकी लास्ट लोकेशन साहिबगंज रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रेस की गई है।
परिजनों ने की जल्द बरामदगी की अपील
गायब युवक की पहचान के संबंध में परिजनों ने बताया कि उसका रंग गोरा है, कद 5.1 फीट है और वह बंगाली व हिन्दी भाषा बोलता है। घटना के वक्त उसने नीले रंग का फुल पैंट और हल्दी (पीले) रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस टीम अब साहिबगंज स्टेशन के आसपास की लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर युवक का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, परिजन लगातार उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
पुलिस ने 1.90 ग्राम एमडीएमए के साथ एक को पकड़ा, जेल