साहिबगंज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ता
साहिबगंज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ता

साहिबगंज : झारखंड आंदोलन के ऊर्जावान स्तंभ और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेरणास्रोत अमर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस शनिवार को साहिबगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों और नगर कमेटियों में पूर्ण श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

बरहरवा: शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बरहरवा नगर कमेटी की ओर से पूर्व केंद्र समिति सदस्य शक्ति नाथ अमन के आवासीय कार्यालय में नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। नगर अध्यक्ष ने शहीद के योगदान को याद करते हुए उनके संघर्षों को नमन किया। वहीं पूर्व केंद्र समिति सदस्य शक्ति नाथ अमन ने कहा कि निर्मल महतो का बलिदान झारखंड आंदोलन की नींव है और उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहेगी। मौके पर सचिव मो. इकबाल हुसैन, शकील परवेज, फिरोज खान, कवलजीत शर्मा, सुशील सेन, वरुण मंडल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

साहिबगंज शहर: वंचितों और शोषितों की आवाज थे निर्मल महतो शहर के मछुआ सोसायटी में नगर अध्यक्ष आदित्य यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड की पहचान, अधिकार और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। नगर अध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही न्यायपूर्ण और विकसित झारखंड का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में बबलू मिश्रा, अमरदीप सिंह, नमन अंसारी, सिद्धिनाथ, मजहर खान, दीपा देवी, सरिता देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधवा: 2 मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि उधवा में प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली के नेतृत्व में शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि महिला जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा, जिला संगठन सचिव काजू मालिक, अल्पसंख्यक जिला सचिव इब्राहिम शेख,सकल हेम्ब्रम , मुखिया प्रतिनिधि मो यासीन शेख ,सबीना यास्मीन, कीनू सोरेन, जैनुल आबेदीन आदि ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी और राज्य के विकास एवं गरीबों के उत्थान के लिए काम करने की शपथ ली।

jmm udh

बरहेट: संगठन और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति झामुमो प्रखंड कार्यालय बरहेट में प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि शोषितों और पीड़ितों के हक की लड़ाई में निर्मल महतो का योगदान अद्वितीय रहा और उनका असमय जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति थी। सांसद प्रतिनिधि संजीव हेंब्रम ने उन्हें आंदोलन का ऊर्जावान स्तंभ बताया। मौके पर पुषा टुडू, छवि हेंब्रम, बल्लू सोरेन, रिजाउल अंसारी, विनय सोरेन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिलेभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से झामुमो कार्यकर्ताओं ने “शहीद निर्मल महतो अमर रहें” के नारों के साथ उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज में जल्द शुरू हो प्लाज्मा थेरेपी की सुविधा: एमटी राजा ने विधानसभा में उठाया मामला

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *