साहिबगंज : असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने खूमतई विधानसभा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता व स्टार प्रचारक पंकज मिश्रा ने मुरफुलौनी सहित आसपास के इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर सैकड़ों लोगों को संबोधित किया।
अपने संबोधन में पंकज मिश्रा ने झामुमो की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए लोगों से पार्टी प्रत्याशी अमित नाग के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है और झामुमो ही वह ताकत है जो आम लोगों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती है।
पंकज मिश्रा ने दमदार अंदाज में कहा – यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलने का चुनाव है। अब वक्त आ गया है कि जनता अपने हक और अधिकार के लिए खड़ी हो और झामुमो को मजबूत बनाकर एक नई दिशा दे। हम वादा नहीं, काम करने में विश्वास रखते हैं और जनता के भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे।
इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिन्होंने अभियान को लेकर उत्साह दिखाया और झामुमो के पक्ष में माहौल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
साहिबगंज: नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन क्षमताओं को परखने और जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साहिबगंज जिला प्रशासन कल यानी 15 जुलाई (बुधवार) को जिले में एक व्यापक सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल एवं एयर रेड ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित करने जा रहा है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आलोक में होने…
राजमहल: नागरिक सुरक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रसर राजमहल नगर पंचायत ने एक सराहनीय पहल की है। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में ‘नमस्ते दिवस’ के अवसर पर सफाई मित्रों के कल्याण, उनकी व्यावसायिक सुरक्षा और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ…
उधवा (साहिबगंज): साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड अंतर्गत दक्षिण पलाशगाछी एवं पश्चिम प्राणपुर पंचायत के सुदूरवर्ती गोलढाब-चुआर (आसराउल टोला) गांव में रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। साहिबगंज जिला उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा के साथ पहली बार इस सुदूर क्षेत्र का दौरा किया। पल्स पोलियो अभियान का आगाज…
साहिबगंज : समहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई . बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शिक्षा योजनाओं और कार्यों की गहन समीक्षा की गई . उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर…
साहिबगंज : उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को भवन प्रमंडल/झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड (JSBCCL) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयसीमा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
राजमहल (साहिबगंज): सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत मॉडल कॉलेज राजमहल में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई-1 एवं इकाई-2 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार, 15 जुलाई 2026 को गरिमामय समापन हो गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की,…