भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और साहिबगंज जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव के निर्देशानुसार साहिबगंज जिले के विभिन्न मंडलों में नई समितियों की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत राजमहल नगर, राजमहल ग्रामीण, तीनपहाड़ और उधवा मंडल के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।