कार्यक्रम के दौरान ली गई तस्वीर
|

बरहेट (साहिबगंज): प्रखंड क्षेत्र स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोगनाडीह में आयोजित तीन दिवसीय क्लस्टर लेवल स्पोर्ट्स एंड गेम्स प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य पास्ट मार्च के साथ समापन हो गया। खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में मुख्य रूप से सेवा संस्थान (दुमका) की निदेशक सुनीता मुखर्जी, सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, अमित कुमार, रूपाली मुखर्जी और प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का समापन किया और सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Advertisement

फुटबॉल प्रतियोगिता में भोगनाडीह और तसरिया का दबदबा

तीन दिनों तक चली इस खेल प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के बीच एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, चेस, योग, खो-खो, हैंडबॉल और कबड्डी जैसी कई स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • फुटबॉल (बालक वर्ग):
    • प्रथम स्थान: एकलव्य विद्यालय भोगनाडीह
    • द्वितीय स्थान: ईआरएमएस पालगंज
    • तृतीय स्थान: राजबाड़ी
  • फुटबॉल (बालिका वर्ग):
    • प्रथम स्थान: तसरिया
    • द्वितीय स्थान: टुंडी

इसके अलावा वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, शतरंज, योग, खो-खो, हैंडबॉल और कबड्डी समेत अन्य खेलों में भी विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें : साहिबगंज महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन , 15 यूनिट रक्त संग्रहित

Advertisement

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *