उधवा में कांग्रेसियों ने फल बांटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, लिया संविधान रक्षा का संकल्प
उधवा (साहिबगंज): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन उधवा प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद धूमधाम और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर उधवा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय (मोहर्रम लॉज) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।