स्थानीय जन मुद्दों के समाधान को लेकर तीनपहाड़ क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति 21 जून को तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन परिसर में एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेगी ।
तीनपहाड़ क्षेत्रीय संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों ने ट्रेन के चालक रूपेश कुमार और सह-चालक सुमित कुमार का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया।
पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा किऊल – मालदा टाउन – किऊल अनरिजर्व्ड स्पेशल (MEMU) ट्रेन का अब तीनपहाड़ स्टेशन पर भी ठहराव (Stoppage) सुनिश्चित किया गया है।