भाजपा की ऐतिहासिक जीत: राजमहल और उधवा में कार्यकर्ताओं ने मनाया ‘विजय उत्सव’

राजमहल में जीत का जश्न मानते भाजपा कार्यकर्ता, विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद झारखंड के साहिबगंज जिले में भी उत्सव का माहौल है। सोमवार को राजमहल नगर और उधवा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।​