राजमहल में जीत का जश्न मानते भाजपा कार्यकर्ता, विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
राजमहल में जीत का जश्न मानते भाजपा कार्यकर्ता

राजमहल/उधवा: ​पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद झारखंड के साहिबगंज जिले में भी उत्सव का माहौल है। सोमवार को राजमहल नगर और उधवा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।​

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल हुआ साकारदीपक

राजमहल नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी के नेतृत्व में शहर के मलखा बाबा मंदिर के समीप कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’, ‘अमित शाह जिंदाबाद’ और ‘नितिन नवीन जिंदाबाद’ के नारों से आसमान गुंजा दिया।​भाजपा नगर अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता ने ममता सरकार के कुशासन के खिलाफ मतदान किया है।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “आज भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल साकार हुआ है।​मौके पर मंजू सिंह, निर्भय सिंह, वरुण साहा, प्रदीप अग्रवाल, उमाकांत मंडल, किशोर जैन, शिव शंकर साहा, फकीर चंद्र मंडल, ओमप्रकाश साहा, वीरेंद्र साहा, विष्णु विश्वास, सूरज चौधरी, राहुल चौधरी, गगन हालदार, राज कुमार, रवि सरकार, उज्जवल सरकार सहित अन्य मौजूद थे ।​

वहीं ​उधवा प्रखंड के पाकीजा मोड़ के निकट भाजपा मंडल अध्यक्ष पिंटू घोष के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की खुशी साझा की।​ मौके पर धनंजय मंडल जिला महामंत्री ,सुनील प्रमाणिक पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ,विक्रम सरकार एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष ,​कुंदन राज मंडल उपाध्यक्ष के अलावा राहुल भगत, देवाशीष मालाकार, संजय मंडल, उमाकांत मंडल, मिठू घोष, शांति देवी, संगीता कर्मकार सहित अन्य उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *