‘पोइला बैसाख’ और ‘जमाई षष्ठी’ जैसे उत्सवों के बीच ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए, पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर ने 15 अप्रैल से 14 मई 2026 तक विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
पूर्व रेलवे के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 उपलब्धियों भरा रहा है। महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर के नेतृत्व में रेलवे ने बुनियादी ढांचे के विकास, ट्रेनों की रफ्तार और यात्रियों की संख्या में नई ऊंचाइयों को छुआ है।