जिले के सभी प्रखंडों—बरहेट, बरहरवा, बोरियो, मांडरो, पतना, राजमहल, साहिबगंज एवं तालझारी—में यह सर्वेक्षण अभियान सुनियोजित तरीके से संचालित होगा। कुल 320 गांवों एवं 501 बस्तियों के लगभग 15,809 परिवारों (कुल जनसंख्या लगभग 70,644) को इस अभियान के अंतर्गत शामिल किया गया है।