साहिबगंज : सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर 14 वर्ष उम्र की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। सिविल सर्जन डाॅ रामदेव पासवान ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका शुभारंभ 30 मार्च को किया जायेगा । जो अगले तीन महीनों तक चलेगी । वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में बच्चियों को लगाया जाएगा।
सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कुल 14,394 बच्चियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान शहर से लेकर सभी प्रखंडों तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केवल उन्हीं बच्चियों को यह टीका लगाया जाएगा जिनकी उम्र 14 वर्ष होगी — न 14 वर्ष से एक दिन कम और न ही 15 वर्ष अधिक।
जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के अंतर्गत लक्ष्य इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
सीएचसी बरहरवा – 2,272
सीएचसी बरहेट – 1,551
सीएचसी बोरियो – 2,181
सीएचसी पतना – 1,030
एसडीएच राजमहल – 2,094
सीएचसी साहिबगंज सदर – 2,037
सीएचसी तालझारी – 979
सीएचसी उधवा – 2,251
उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों तथा बच्चियों के अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा । और उन्हें वैक्सीन की सुरक्षा एवं महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ डॉक्टरों की निगरानी में यह टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा।
सिविल सर्जन ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बच्चियों को इस टीकाकरण अभियान में शामिल कराएं ताकि सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
बरहरवा: बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि वेटिंग हॉल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति भारी सामान के साथ मौजूद हैं। सूचना की गंभीरता को…
साहिबगंज : समहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई . बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शिक्षा योजनाओं और कार्यों की गहन समीक्षा की गई . उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर…
तीनपहाड़( साहिबगंज ) : तीनपहाड़-बोरियो मुख्य मार्ग पर स्थित बेहरा मोड़ के समीप शनिवार को बोरियो की दिशा से आ रहा एक अलकतरा लदा टैंकर संख्या: WB 29 BO 100 तीखे घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दुर्घटना में टैंकर…
राजमहल : तीनपहाड़-राजमहल मुख्य मार्ग पर कैलाश पोटरी के पास सोमवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर…
सिद्धो कान्हु स्टेडियम में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच जिला प्रशासन इलेवन एवं पुलिस प्रशासन इलेवन के बीच खेला गया।
साहिबगंज: जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि ने तटीय और दियारा क्षेत्रों के निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। बिहार के बक्सर से लेकर फरक्का तक जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही कोशी जैसी सहायक नदियों में आए उफान के कारण गंगा का…