Model college plantation
|

राजमहल ( साहिबगंज ) : मॉडल कॉलेज राजमहल में रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य सह भू-वैज्ञानिक डॉ. रणजीत कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर जल संचयन का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रबीर कुमार एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

संबोधन में डॉ. सिंह ने कहा, “जल के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। यदि जल है तो कल है। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और जीवन के सुचारू संचालन के लिए जल का संरक्षण एवं संचयन अत्यंत आवश्यक है। जल सिर्फ एक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी जमा-पूंजी है। इसका निरंतर दुरुपयोग हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

इसलिए हमें हर छोटी-बड़ी लापरवाही को छोड़कर जल प्रबंधन से अपना नाता जोड़ना होगा। जल संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य है।कहा कि आइए, इस विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर हम संकल्प लें कि जल की हर बूंद को बचाएं और ‘जल प्रहरी’ बनकर इस अनमोल धरोहर की रक्षा करें।”

उन्होंने सभी से जल बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं सहभागियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *