Jamnagar bjp programe

जामनगर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांगठनिक मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास के लिए रविवार को एक दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026’ का भव्य आयोजन किया गया।

जामनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा राजमहल मंडल ( ग्रामीण ) अध्यक्ष चिरंजीव कुमार सरकार ने की।​ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से कृपानाथ मंडल, मंडल मुर्मू, सोनेलाल ठाकुर, सुनील प्रमाणिक, सलखू सोरेन और गरिमा शाह उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, सिद्धांत और पार्टी की कार्यपद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आगामी सांगठनिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया।​​

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न शक्ति केंद्रों के प्रभारी, सह-प्रभारी और कार्यसमिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।​

प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में कृष्णा महतो, अजीत महतो, विष्णु राय प्रसाद, दीपक कर्मकार, तुलसी रजक, राजेंद्र मंडल, मिथुन मंडल और दीपंकर मंडल शामिल हुए। साथ ही महिला शक्ति के रूप में बंदना कुमारी, ममता कर्मकार और संतना कर्मकार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *