Upgraded chc udhwa

उधवा पीएचसी को अपग्रेड कर बनाया गया सीएचसी

राजमहल : राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के राजमहल प्रखंड व उधवा प्रखंड के वासियों को कई ऐतिहासिक सौगात दिया. राजमहल में इंडोर स्टेडियम के अलावा उधवा प्रखंड के लिए नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी अस्पताल के भवन का उद्घाटन किया गया.

इस दौरान विधायक ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अपग्रेड कर अब उधवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है. मरीज से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. स्थाई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी हैं. दियारा क्षेत्र एवं आदिवासी क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रखंड क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सेवा से लाभान्वित हो सकेंगे.

उन्होंने स्थानीय रैयत को पंचायत जनप्रतिनिधि के माध्यम से अस्पताल को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए एक वैकल्पिक सीधा रास्ता के लिए आग्रह किए. जिस पर रैयतो अपने सहमति दी. उन्होंने विभागीय पदाधिकारी को कहा कि आउटसोर्सिंग से जो भी कर्मी की नियुक्ति होगी . उसमें रैयत को प्राथमिकता देना है.

राधानगर थाना के समीप पुलिस बैरक का उद्घाटन

वहीं राधानगर थाना के समीप पुलिस बैरक का भी उद्घाटन किया गया. विधायक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर पुलिस के पास होती है. इसलिए समुचित सुविधा एवं संसाधन पुलिस के लिए भी आवश्यक है. उनके माध्यम से यह पहल की गई थी और आज पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के लिए बैरक बनाकर समर्पित किया गया है.

आदिवासी क्षेत्र ग्राम सलठी पोखर में धूमकुडिया भवन का शिलान्यास किया गया. ताकि आदिवासी क्षेत्र में भी सार्वजनिक कार्यक्रम में भवन के आवश्यकता की पूर्ति हो सके.

तीन स्वास्थ्य उपकेंद्र का हुआ शिलान्यास

विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल प्रखंड के नारायणपुर स्वास्थ्य उप केंद्र, उधवा प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र प्यारपुर एवं स्वास्थ्य उप केंद्र पश्चिम उधवा का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे दुरुस्त हो इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है.

भवन निर्माण भी उसी का हिस्सा है .ताकि स्वास्थ्य कर्मी नियमित बैठकर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा से लोगों को लाभान्वित कर सकें. मौके पर कार्यपालक अभियंता रमाकांत , विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू, सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान , बीडीओ जयंत कुमार तिवारी, राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू, उधवा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गुफरान आलम, थाना प्रभारी अमर मिंज

सहायक अभियंता प्रेम कुमार , जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू ,सचिव विश्वजीत मंडल , राजमहल सचिव दुर्गा मंडल , नगर अध्यक्ष मो आजाद , घीसु शेख , काजू मल्लिक , अबेदीन शेख , जिप सदस्य रानी हांसदा , विकास यादव , अजय दास , भैया किस्कू , सकल हेम्ब्रम , अली कमीशन , मो वदुद सहित अन्य थे.

सीएस की पहल को विधायक ने सराहा, अब सहिया अपने कार्य योजना की चादर ओढ़ कर करेंगी कार्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा परिसर में रविवार को विधायक एमटी राजा एवं साहिबगंज सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने संयुक्त रूप से सहिया के कार्य योजना की चादर का लोकार्पण किया. सिविल सर्जन ने बताया कि इस चादर में सहिया द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए जाने वाले सभी कार्य को दर्शाया गया है .

यह एक तरह से स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संचालित महत्वाकांक्षी जनहित की योजना जो सहिया द्वारा निष्पादित होगी, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई गई है. सहिया के कार्य का परिचय एवं मिलने वाली सुविधाएं ग्रामीण आसानी से जान सकेंगे.

सिविल सर्जन के इस पहल को विधायक ने काफी सराहा है. उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर साहिबगंज सिविल सर्जन के माध्यम से की गई यह पहला निश्चित ही साहिबगंज को गौरवान्वित महसूस कराती है. मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उधवा डॉ गुफरान आलम मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *