bihar diwas patna gandhi maidan
दीप प्रजव्लित कर शुभारम्भ करते मुख्यमंत्री नितीश कुमार .

गाँधी मैदान में ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ की गूंज

पटना : बिहार के गौरवशाली इतिहास और भविष्य के संकल्पों का संगम रविवार को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में देखने को मिला। अवसर था बिहार के 114वें स्थापना दिवस का । जिसे पूरे प्रदेश में ‘बिहार दिवस 2026’ के रूप में बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय भव्य समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।इस वर्ष बिहार दिवस की थीम ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ रखी गई है। जो राज्य की विकासशील छवि और आगामी लक्ष्यों को परिभाषित करती है।


मुख्यमंत्री ने साझा किया विजन: “निश्चय से संवर रहा भविष्य”
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए लिखा:

“आज पटना स्थित गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह 2026 का उद्घाटन किया। बिहार के 114वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की थीम ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ रखी गई है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। बिहार का इतिहास समृद्ध एवं गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। बिहार दिवस का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।”

नीतीश शासनकाल में बिहार का रूपांतरण : एक नज़र
बिहार दिवस के इस मंच से न केवल सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन हुआ। बल्कि पिछले दो दशकों में हुए बुनियादी बदलावों की झलक भी दिखी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार ‘विकासशील’ राज्य की ओर लंबी छलांग लगाई है।

  • न्याय के साथ विकास: शासन के केंद्र में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को रखा गया।
  • महिला सशक्तिकरण: ‘साइकिल योजना’ से लेकर सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण और पंचायती राज संस्थाओं में 50% भागीदारी ने बिहार की आधी आबादी की तस्वीर बदल दी है।
  • आधारभूत संरचना: सड़कों का जाल और बिजली की उपलब्धता ने बिहार के सुदूर गांवों को मुख्यधारा से जोड़ दिया है। आज बिहार के किसी भी कोने से पटना 5-6 घंटे में पहुँचने का लक्ष्य धरातल पर दिख रहा है।
  • सात निश्चय योजना: ‘हर घर नल का जल’, ‘पक्की गली-नालियां’ और ‘आर्थिक हल, युवाओं को बल’ जैसी योजनाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जीवन स्तर में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं।

प्रदर्शनी में दिखा आधुनिक बिहार
गांधी मैदान में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों में तकनीक, कृषि रोड मैप और शिक्षा के क्षेत्र में हुए नवाचारों को दिखाया गया है। मुख्यमंत्री ने स्वयं इन स्टॉल्स का भ्रमण किया । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचे।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में बिहार के लोक संगीत, कला और व्यंजनों (लिट्टी-चोखा से लेकर मखाना तक) का आनंद लोग ले सकेंगे। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित विशेष लाइट एंड साउंड शो आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है।


बिहार दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हर बिहारी के लिए अपनी पहचान पर गर्व करने का दिन है। ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ की यह थीम बताती है कि राज्य अब अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ-साथ आधुनिक और औद्योगिक भविष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा चुका है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *