राजमहल स्थित कार्यालय में बैठक करते मंच के सदस्य
राजमहल स्थित कार्यालय में बैठक करते मंच के सदस्य

राजमहल: स्थानीय कासिम बाजार स्थित हिंदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मंच के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद जैन ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना और क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा करना था। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी सितंबर माह में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में ही सघन प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

संगठन को मजबूती देने के लिए बैठक में सदस्यता अभियान की विशेष टीम की घोषणा की गई। मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने टीम के नामों का एलान करते हुए राजेश अग्रवाल को अभियान का प्रभारी नियुक्त किया। इसके साथ ही संगठन के विस्तार और कार्य में सहयोग के लिए मिथुन राजवंशी, नकुल बर्मन, विनोद सिंह, राम कुमार साहा, श्रीदाम बसु, सचिन घोष और सुमित अग्रवाल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक के दौरान स्थानीय नागरिक सुविधाओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने राजमहल क्षेत्र में शवदाह गृह की जर्जर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजमहल की उत्तरवाहिनी गंगा के किनारे एक आधुनिक बिजली चालित शवदाह गृह का निर्माण बेहद जरूरी है। इस मांग को लेकर संगठन की ओर से उचित पहल की जाएगी

इस बैठक में देवाशीष मंडल, लालचंद घोष, अंकुश (पिंटू) मजूमदार, अमृत मजूमदार, फेकन मंडल, उदय रविदास, ऋषभ कुमार सिंह सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *