गिरफ्तार आरोपित
गिरफ्तार आरोपित
|

साहिबगंज: राधानगर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1.90 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ एमडीएमए (MDMA) के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा। इस संबंध में राधानगर थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक अमर कुमार मिंज के लिखित आवेदन के आधार पर राधानगर थाने में कांड संख्या 277/26, दिनांक 02/08/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act 1985) की धारा 21 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्र में सक्रिय इस अवैध ड्रग्स नेटवर्क के तारों को खंगालने में जुट गई है।

मामले में नामजद अभियुक्त की पहचान निमायटोला निवासी अबुसमा शेख उर्फ गणेश शेख (पिता- सौदागर शेख) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद प्रतिबंधित एमडीएमए को जप्त कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की और कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा (न्यायिक हिरासत) में जेल भेज दिया है। थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इलाके में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान जारी है।

राजमहल: फूड सेफ्टी विभाग का कई दुकानों पर छापेमारी, एक्सपायरी सामान जब्त कर वसूला जुर्माना

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *