साहिबगंज : भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार के साहिबगंज जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव ने आठ नए मंडल अध्यक्षों की सूची गुरुवार को जारी किया है । जिसमें साहिबगंज ग्रामीण मंडल के नए अध्यक्ष के रूप में अनुराग राहुल, राजमहल ग्रामीण चिरंजीव सरकार ,बोरियो भुनेश्वर तुरी, बांझी सकल मुर्मू, मंडरो के जितेंद्र पंडित , भोगनाडीह विनोद मुर्मू, बरहेट मंडल के लिए मनीष भारती और बरहरवा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष के रूप में तारक घोष के नाम की घोषणा की गई है। साथ ही सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दिया है। राजमहल ग्रामीण मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष चिरंजीव सरकार ने बताया की पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसका निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूँगा ।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
Similar Posts
केंद्रीय स्पेशल ऑडिट टीम ने मनरेगा योजनाओं का किया निरीक्षण
उधवा (साहिबगंज ): ग्रामीण विकास विभाग की केंद्रीय स्पेशल ऑडिट टीम ने बुधवार को उधवा प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों का दौरा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्पेशल ऑडिट टीम सबसे पहले प्रखंड क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत पहुंची। वहीं मनरेगा बीपीओ सत्यप्रकाश,सहायक अभियंता विकास चौधरी एवं पंचायत सचिव संतोष कुमार सुमन टीम के…
खेल | झारखण्ड | पश्चिम बंगालविधायक प्रतिनिधि ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
राजमहल : राजमहल स्पोर्टिंग क्लब के माध्यम से राजमहल स्टेडियम में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिला के अलावा पश्चिम बंगाल से भी कई टीमों ने हिस्सा लिया है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को बतौर मुख्य अतिथि राजमहल विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू…
