राजमहल : विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तारांकित प्रश्न के माध्यम से सदन में साहिबगंज एवं राजमहल गंगा तट स्थित श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह निर्माण का मामला उठाया . उन्होंने सदन के माध्यम से नगर विकास विभाग को कहा कि साहिबगंज एवं राजमहल का पवित्र गंगा तट जहां संथाल परगना के लगभग पांच जिला के विभिन्न हिस्सों से प्रतिदिन अंत्येष्टि के लिए शव को लाया जाता है. हजारों टन लकड़ी की खपत होती है.
पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को परेशानी होती है. विभाग ने सदन के माध्यम से दिए गए उत्तर में कहा है कि यथाशीघ्र विधुत शवदाह गृह निर्माण के लिए निर्देशित किया गया है. वहीं शहरी क्षेत्र में सड़क तोड़कर बिछाई जा रही पाइपलाइन का कार्य होने के उपरांत पुनः रोड की मरम्मती नहीं की जा रही है जिससे आमजन को परेशानी हो रही है इस पर विभाग ने सकारात्मक आश्वासन दिया है.
शहर में सीवरेज सिस्टम को बताया फेल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
राजमहल मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने शुन्यकाल में सदन के माध्यम से नगर विकास विभाग को कहा है कि करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित सीवरेज प्रोजेक्ट पुरी तरह फेल है. उन्होंने कहा कि गंदे पानी का बहाव सड़क पर होने के कारण आम जन का पैदल चलना तक दुभर हो जाता है. सरकार से उच्च स्तरीय जांच कराने और इसके स्थाई निराकरण की व्यवस्था कराने की मांग की.
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
नगर पंचायत स्थित नीलकोठी के संतमत सत्संग आश्रम में गुरुवार को आध्यात्मिक जगत के महान संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं पावन जयंती धूमधाम से मनाई गई।
साहेबगंज: जिला प्रशासन के तत्वावधान में मंगलवार को सिद्धो-कान्हू सभागार में नवचयनित महिला पर्यवेक्षिकाओं (LS) के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की। इस दौरान नवनियुक्त कर्मियों को उनके प्रशासनिक उत्तरदायित्वों, विभागीय प्राथमिकताओं और तकनीकी कौशल के बारे में विस्तार…
राजमहल: नगर पंचायत, राजमहल के अंतर्गत आने वाले सभी संपत्ति/होल्डिंग धारकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना है। नगर पंचायत द्वारा राजस्व संग्रहण और जन-सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कल, दिनांक 30 जून 2026 को एक विशेष ‘होल्डिंग टैक्स भुगतान शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। शिविर की मुख्य जानकारी: छूट का…
साहेबगंज : जिला शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में स्थानीय सिदो कान्हु स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17 बालक वर्ग) के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। बेहतरीन खेल भावना और कड़े संघर्ष के बीच बरहरवा की टीम ने खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया,…
उधवा: साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड अंतर्गत सुतियारपाड़ा ग्राम पंचायत में एक बेहद गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। उधवा अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल ने कर्तव्य और सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने के आरोप में सुतियारपाड़ा पंचायत की मुखिया आरती टुडू को कारण बताओ (स्पष्टीकरण) नोटिस जारी किया है। अंचलाधिकारी द्वारा जारी…