udh 2 03 17
|

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उधवा कचहरी पुल से पियारपुर बाजार जाने वाली मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे चिप्स लदे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. चिप्स लदा ट्रैक्टर भी सड़क किनारे पलट गया . मृतक की पहचान अनसारूल मोमिन (35) वर्ष के रूप में हुई है। मृतक युवक राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी बाजार के रहने वाला था.

udh1 03 17

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर न० JH 17 AD 3732 चिप्स लादकर उधवा पुल से पियारपुर की ओर जा रहा था. इसी बीच कटहलबाड़ी बाजार निवासी अनसारूल मोमिन अपने स्प्लेंडर प्लस बाइक न० JH 18 J 2022 पर सवार होकर उधवा चौक की तरफ आ रहे थे. इसी बीच बाइक चालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ लग गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राधानगर पुलिस एवं परिजनों को दिया. सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुचे . वहीं घटना की सूचना मिलते ही राधानगर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुँच गई .

udh03 17

इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया . हालांकि इस दौरान बाइक का आवागमन जारी था . परिजन सड़क पर त्रिपाल लगाकर घटना का विरोध कर रहे थे. घटना के करीब 4 घंटे के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से स्थानीय बुद्धिजीवियों के मदद से कड़ी मसक्कत के बाद परिजनों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया गया.

इसके बाद राधानगर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है .

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *