बरहरवा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई
रामनवमी जुलुस बरहरवा में शामिल युवा

बरहरवा ( साहिबगंज ) : साहिबगंज जिले के बरहरवा स्थित प्रसिद्ध बिंदुधाम मंदिर में रामनवमी महोत्सव को लेकर शुक्रवार को श्रद्धालुओ में भरपूर उत्साह देखने को मिला । शतचण्डी महायज्ञ के दौरान मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ साथ अन्य राज्य प.बंगाल,बिहार से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे थे । वर्षो से चली आ रही बिंदुधाम मंदिर की रमानवमी पूजा की काफी मान्यता है ।

जिसको देखने लोग दूर दूर से यहाँ अपनी मनोकामना लेकर पहुँचते है । मान्यता है कि माँ बिन्दुवासिनी सभी की मनोकामना पूर्ण करती है।अहले सुबह से ही भक्तों का ताँता मंदिर परिसर में उमड़ने लगा। वहीं बिंदुधाम मंदिर कमिटी द्वारा भव्य शोभायात्रा (जुलूस ) प्रसाशनिक देख रेख में निकाली गई।

जिसमें हजारो की संख्या में रामभक्त जय श्री राम का नारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया । यह यात्रा बिंदधाम मंदिर प्रांगण से झिकटिया चौक होते हुए पतना चौक,बरहरवा मुख्य मार्ग से स्टेशन चौक,सब्जीमण्डी स्टेशन चौक ,पहाड़ी बाबा चौक से पुनः झिकटिया चौक होते हुए सभी भक्तगण बिंदुधाम मंदिर प्रांगण पहुंची।

इस दौरान बिंदधाम मंदिर प्रबंध समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शक्तिनाथ अमन,उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव,सचिव दिनेश कर्मकार ने बताया कि हर वर्ष की भाँति शांतिपूर्ण ढंग से रमानवमी शोभायात्रा हजारो की संख्या में भक्तगणों के साथ निकाली गई । स्थानीय प्रशासन का काफी सहयोग मिला ।

वहीं मौके पर पतना प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार दास बड़हरवा नगर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव दल बल के साथ मौजूद थे ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *