राजमहल में कोर्ट के आदेश पर दखलदेहानी करने पहुंची टीम का विरोध, आत्मदाह के प्रयास के बाद बीच में रुकी कार्रवाई
राजमहल: झारखंड उच्च न्यायालय और स्थानीय अदालत के आदेश के अनुपालन में गुरुवार को राजमहल अंचल के फतेहजंगपुर मौजा स्थित विवादित भूमि पर दखलदेहानी (कब्जा दिलाने) की कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीनियर सिविल जज-सह-प्रथम श्रेणी न्यायालय, राजमहल द्वारा टाइटिल सूट (T.S.) संख्या 81/2007 में पारित निर्णय के आलोक में इजरा वाद संख्या…
