धरना पर बैठे पर्षद

राजमहल (साहिबगंज): नगर पंचायत राजमहल की महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक से ठीक पहले बुधवार को अचानक 11 वार्ड पार्षद अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यालय भवन के मुख्य द्वार पर ही गमछा बिछाकर निचे बैठकर प्रदर्शन करने लगे। हालांकि, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो मारुफ़ के हस्तक्षेप के बाद पार्षदों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और बैठक में भाग लिया।

जमीन पर बैठे पार्षदों की मुख्य मांग थी कि चुनाव जीते हुए महीनों बीत जाने के बावजूद अब तक उनके बैठने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा वार्ड संख्या 3 के पार्षद सनी साहा समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने बीते दिनों हुई एलईडी बल्ब की खरीदारी में वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई। पार्षदों का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में बिल की मांग की, तो नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टाल-मटोल का रवैया अपनाया गया।

Advertisement

उपाध्यक्ष मो. मारुफ ने समझा-बुझाकर मामला कराया शांत

विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मोहम्मद मारुफ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पार्षदों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि वे हमेशा पार्षदों के हक और जायज मांगों के साथ खड़े हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर नाराजगी भी जताई कि आज के गतिविधि की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी । बिना पूर्व सूचना दिए इस तरह कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करना उचित नहीं है।

उपाध्यक्ष ने पार्षदों को सलाह दी कि वे अपनी सभी समस्याओं और मांगों को बोर्ड की बैठक के आधिकारिक एजेंडे में रखें, जहां उनका समाधान निकाला जा सकता है । उपाध्यक्ष के बात पर सहमति जताते हुए सभी पार्षदों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया और बोर्ड बैठक में शामिल हुए।

npr board meeting

शहर के विकास और त्योहारों को लेकर लिए गए कई अहम फैसले

नगर पंचायत सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में शहर की बुनियादी समस्याओं, नागरिक सुविधाओं और आगामी त्योहारों के मद्देनजर सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन, उपाध्यक्ष मो. मारुफ, पार्षद बरकत शेख, सनी साहा, अनीता बशाक, राजकुमार मंडल, जाहिदा बीबी, सोहारबानो, गीता बर्मन सहित अन्य पार्षद व नगर पंचायत के कर्मी मौजूद रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा गया आवेदन

बोर्ड बैठक के दौरान वार्ड संख्या 3 के पार्षद सन्नी कुमार साहा के नेतृत्व में 11 वार्ड पार्षदों के हस्ताक्षरयुक्त एक पत्र नगर पंचायत अध्यक्ष को सौंपा गया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत द्वारा हाल ही में खरीदे गए विद्युत बल्बों का बिल 575 रुपये प्रति नग दर्शाया गया है। जबकि संबंधित सप्लायर से संपर्क करने पर वही बल्ब एक वर्ष की वारंटी के साथ महज 250 रुपये प्रति नग उपलब्ध होने की बात सामने आई है।

आवेदन पत्र के माध्यम से पार्षदों ने झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 की धारा 117 एवं धारा 122 के प्रासंगिको के तहत विद्युत सामग्री (बल्ब, तार व अन्य उपकरण) की खरीद एवं भुगतान की विशेष जांच (Special Audit) कराने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार तथा सक्षम ऑडिट अधिकारी को बोर्ड के माध्यम से पत्र भेजने का अनुरोध किया गया है।

इधर नगर पंचायत राजमहल के कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन ने बताया है कि सभी भुगतान नियम संगत किये गये हैं।

यह भी पढ़ें : दुर्गा पूजा में बिजली सुरक्षा को लेकर साहेबगंज JBVNL की अपील, पूजा पंडालों के लिए जारी की 12 सूत्रीय गाइडलाइन; हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Advertisement

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *