साहिबगंज समाचार
राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं भू-अर्जन योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित
साहिबगंज जिला अंतर्गत राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन तथा भू-अर्जन विभागान्तर्गत संचालित योजनाओं व कार्यों की मासिक समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में मंगलवार को समहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध राजस्व प्राप्ति एवं कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा हुई।