सरहुल पर्व राजमहल विधायक सांसद उद्घाटन
सरहुल पर्व के मौके पर उद्घाटन करते सांसद विधायक

ईद व सरहुल पर्व एक ही दिन होना समाजिक सौहार्द व एकता का प्रतीक : विधायक

राजमहल ( साहिबगंज ) : राजमहल प्रखंड के कल्याणचक रेलवे मैदान में शनिवार को आदिवासी संघर्ष सरना समिति राजमहल एवं तालझारी द्वारा सरहुल पर्व मनाया गया. जिसमे मुख्य अतिथि राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा व राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए. आयोजन समिति ने बुके, सखुआ के फूल व डाली देकर उनका स्वागत किया .साथ ही अंग वस्त्र दे कर सम्मानित भी किया .

सरना धर्म के विधि विधान से वृक्ष के नीचे पूजन किया गया . प्रकृति की पूजा के उपरांत नववर्ष के आगमन को लेकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर सरहुल की बधाइयां दी.कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. सांसद व विधायक ने कहा कि सरहुल प्राकृति का पर्व है.

यह पर्व प्राकृति व नए वर्ष के आगमन का प्रतीक है.जिसे हमारे आदिवासी समाज के लोग सखुवा के पेड़ में फूल आने पर सरहुल का पर्व मानते है. ये पर्व जल जमीन से जुड़ा है. यह प्राकृतिक का पर्व है . दोनों ही अतिथियों ने कहा कि ईद पर्व और सरहुल पर्व एक ही दिन आयोजित है. यह कहीं ना कहीं सामाजिक एकता एवं सौंदर्य की एक प्रतीक है . सभी समाज एकजुट होकर सभी त्यौहार को आनंदित तरीके से मना रहे हैं और एक दूसरे से खुशियां बांट रहे हैं. यही समाज की खूबसूरती है.


इससे पूर्व जमालपुर गांव में सरहुल का पूजा किया गया. उसके बाद पदयात्रा निकाली गयी. जिसमे सरना समुदाय के लोगो द्वारा पारंपरिक नृत्य करते हुए कल्याणचक रेलवे मैदान पहुंचे. इसके बाद सरना पूजा स्थल पर पारंपरिक पूजा किया गया . सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम किया गया .

मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख, सुखवा उरांव, विकास यादव, अजय दास, दिलीप उरांव,राजेश बाड़ा,माही टोप्पो,संतलाल तिग्गा,काशी उरांव, मशीह टुडू, सुनीता सोरेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

ईद की नमाज अदा कर सरहुल के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ईद पर्व के मौके पर अपने परिवार, मित्र एवं मोहल्ले वासियों के साथ नमाज अदा किए और एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी . वही सर्वधर्म सम्मान और सामाजिक एकता की मिसाल को पेश करते हुए उन्होंने तुरंत बाद राजमहल प्रखंड के कल्याणचक में सरहुल पर्व पर आयोजित सरना समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए.

आयोजन समिति ने भी विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया कि अपने त्यौहार के बीच समय दिए. विधायक ने कहा कि यही समाज की खूबसूरती है और इसको हमें कायम रखना है. हम सभी ईद पर्व चैत्र नवरात्रि चैत्र छठ पूजा सरहुल पर्व गुड फ्राइडे एवं ईस्ट पर्व एक-दो दिन के अंतराल में मना रहे हैं.

एक दूसरे के पर्व में शामिल होकर खुशियां बांट रहे हैं. ऐसा अवसर बहुत कम मिलता है और हम सभी को ऐसे अवसर पर सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाना चाहिए. ताकि सामाजिक एकता की मिसाल पेश हो सके.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *