ईद कमिटी राजमहल सांसद विधायक स्वागत
राजमहल में ईद कमिटी के सदस्यों के साथ विधायक व सांसद

राजमहल : ईद उल फितर के मौके पर शनिवार को राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राजमहल के अकबरी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की . परिजन एवं मित्र सहित मोहल्ले वासियों के साथ सामूहिक रूप से मस्जिद जाकर नमाज अदा किया . नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी. अत्यधिक बारिश होने के कारण ईदगाह में नमाज अदा नहीं हो पाई वैकल्पिक तौर पर मस्जिद में नमाज अदा हुई.

इस दौरान राजमहल अकबरी मस्जिद में दो जमात में ईद की नमाज अदा हुई. व्यावसायिक पवन अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल ने विधायक एमटी राजा व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू को बुके देकर ईद की मुबारकबाद दी. बारिश के कारण बारिश के कारण थोड़ी परेशानी उत्पन्न हुई इसी बीच हर्षोल्लास से त्यौहार मनाया गया.

ईद कमेटी ने सांसद व विधायक का किया स्वागत

राजमहल शहर के कासिम बाजार, महाजनटोली व तीनपहाड़ ईद कमेटी के माध्यम से राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा व राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा का बुके देकर स्वागत किया गया. एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी. सांसद एवं विधायक ने संयुक्त रूप से कहा कि सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया जा रहा है.

वहीं राजमहल नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुददीन शेख के आवास पहुंचकर सांसद एवं विधायक ने ईद की मुबारकबाद दी. मौके पर नपं उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान , जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख , मुर्शीद राजा, शाहिद रिजवी, मो अनिस , आकिब अनिस , मो तालिम , मो पिंकु, मो ताबिज, मो सोहेल सहित अन्य थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *