भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर चला सघन टिकट जांच, 320 यात्रियों को लगा जुर्माना

भागलपुर-जमालपुर रेल खंड पर ट्रेनों में टिकट जांच करते रेल अधिकारी और आरपीएफ टीम।

मालदा रेल मंडल द्वारा रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करने और बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने के उद्देश्य से एक विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में शनिवार को भागलपुर–सुल्तानगंज–जमालपुर–अभयपुर खंड पर यह कार्रवाई की गई।

कबाड़ से कमाल: जमालपुर लोको शेड ने बेकार पुर्जों से बनाई ‘एयर कंप्रेसर यूनिट’

​पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने ‘कबाड़ से कला’ (Scrap to Art) और ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जमालपुर लोको शेड के इंजीनियरों ने पुरानी और बेकार हो चुकी ट्रेनों के पुर्जों का इस्तेमाल करके एक बेहतरीन एयर कंप्रेसर यूनिट तैयार की