भागलपुर-जमालपुर रेल खंड पर ट्रेनों में टिकट जांच करते रेल अधिकारी और आरपीएफ टीम।
जांच करते रेल अधिकारी और आरपीएफ टीम।
|

मालदा / भागलपुर : मालदा रेल मंडल द्वारा रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करने और बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने के उद्देश्य से एक विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में शनिवार को भागलपुर–सुल्तानगंज–जमालपुर–अभयपुर खंड पर यह कार्रवाई की गई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेल राजस्व की सुरक्षा करना और यात्री सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) कार्तिक सिंह के नेतृत्व में चली इस जांच प्रक्रिया में टिकट जांच कर्मियों, वाणिज्य निरीक्षकों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

टीम ने भागलपुर, नाथनगर, सुल्तानगंज और जमालपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों के साथ-साथ विक्रमशिला एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, बांका–राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस और साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में व्यापक चेकिंग की। इस दौरान बिना उचित टिकट या अनियमित तरीके से यात्रा कर रहे कुल 320 मामले पकड़े गए, जिनसे मौके पर ही 1,24,410 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई।

अभियान के अंत में रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने की अपील की। यात्रियों को सलाह दी गई कि वे टिकट काउंटरों की भीड़ से बचने और पेपरलेस यात्रा के लिए ‘RailOne App’ का अधिक से अधिक उपयोग करें।

मालदा मंडल ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट यात्रा करना एक दंडनीय अपराध है और जिम्मेदार नागरिक की तरह हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा या दंड से बचा जा सके।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *