राजमहल थाना में iRAD/eDAR प्रणाली पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, सड़क दुर्घटना मामलों में त्वरित कार्रवाई पर जोर
राजमहल (साहिबगंज): राजमहल थाना परिसर में मंगलवार को iRAD (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस) और eDAR (डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट) प्रणाली से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों में सटीक और प्रभावी डेटा प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा दुर्घटना पीड़ितों को जल्द से जल्द मुआवजा…

