राजमहल नगर पंचायत में बढ़ा विवाद: पार्षदों के अभद्र व्यवहार के विरोध में सांकेतिक हड़ताल पर गए सभी कर्मचारी, EO ने भी दिया समर्थन
राजमहल (साहिबगंज): नगर पंचायत राजमहल में पार्षदों के प्रदर्शन और बोर्ड बैठक के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। बैठक के दौरान पार्षदों द्वारा अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल और बेबुनियाद आरोप लगाने से आहत होकर नगर पंचायत के तमाम अधिकारी और कर्मचारी…

