सकरीगली-महाराजपुर के बीच डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन बहाल, 7 अक्टूबर से सामान्य होंगी सभी रेल सेवाएं
साहिबगंज/मालदा: साहिबगंज–बड़हरवा रेलखंड अंतर्गत सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध में हुए कटाव के कारण बाधित डाउन लाइन पर मंगलवार को रेल परिचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। ट्रैक पुनर्वास और व्यापक सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद मंगलवार (06 अक्टूबर, 2026) को दोपहर 11:58 बजे डाउन लाइन को…

