साहिबगंज के चैम्पियंस
|

साहेबगंज: झारखंड वूशु संघ, रांची के तत्वावधान में सिल्ली ,रांची के प्रेम वाटिका हॉल में आयोजित 22वीं झारखंड राज्य स्तरीय सिनियर वूशु चैंपियनशिप (3-4 अक्टूबर) में साहेबगंज जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। साहेबगंज जिला वूशु संघ के सचिव सह प्रशिक्षक मृत्युंजय राय एवं सरताफ के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ियों ने कुल 5 पदक (01 स्वर्ण, 01 रजत और 03 कांस्य) अपने नाम किए।

प्रीति कुमारी ने जीता गोल्ड, ये रहे पदक विजेता:

राज्य स्तरीय स्पर्धा में साहेबगंज के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया:

Advertisement
  • प्रीति कुमारी: 60 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक (Gold Medal)
  • प्रिंस कुमार: 45 किलो वर्ग में रजत पदक (Silver Medal)
  • सुनीता मरांडी: 56 किलो वर्ग में कांस्य पदक (Bronze Medal)
  • रीना हांसदा: 52 किलो वर्ग में कांस्य पदक (Bronze Medal)
  • विराट कुमार: 60 किलो वर्ग में कांस्य पदक (Bronze Medal)

खेल प्रेमियों व अधिकारियों ने दी बधाई

जिले के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, शिक्षक अभिनव कुमार और खेल शिक्षिका जूली मुर्मू सहित साहेबगंज के खेल प्रेमियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं कोच को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें : उधवा के शौकत अली का रेडिएंट वर्ल्ड दिव्यांग क्रिकेट लीग में चयन, आगरा में दिखाएंगे प्रतिभा का दम

Advertisement

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *