Panchayat sachiv- Dilip Dutta passes away, sok sabha

उधवा (साहिबगंज): उधवा प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित पंचायत सचिव दिलीप दत्ता का बीते मंगलवार की रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रखंड व पंचायत कर्मियों में शोक व्याप्त है। बुधवार को राजमहल स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार सम्मान और गमगीन माहौल में किया गया।​

शोक सभा का आयोजन: “एक कर्मठ साथी को खो दिया”

बुधवार को प्रखंड सभागार कक्ष में एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।​

शोक व्यक्त करते हुए बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने कहा:

​”दिलीप दत्ता बीते तीन वर्षों से हमारे प्रखंड में सेवा दे रहे थे। वे एक अत्यंत कर्मठ, अनुभवी और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने कार्यों के प्रति उनकी ईमानदारी हम सभी के लिए प्रेरणादायक थी। उनका असमय चले जाना प्रखंड परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”​

शोक सभा में मनरेगा बीपीओ सत्यप्रकाश, प्रियरंजन कुमार, प्रधान सहायक अरुण गुप्ता, नाजिर बाबू चंद्र रजक, प्रखंड समन्वयक विनोद मरांडी, बाबूधन हेंब्रम, जनसेवक सूरज टुडू, बीएफटी अब्दुल रज्जाक, कंप्यूटर ऑपरेटर रमीज राजा, अमृत मंडल, रौशन भगत और चौकीदार सुमन कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *