उधवा (साहिबगंज ): ग्रामीण विकास विभाग की केंद्रीय स्पेशल ऑडिट टीम ने बुधवार को उधवा प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों का दौरा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्पेशल ऑडिट टीम सबसे पहले प्रखंड क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत पहुंची। वहीं मनरेगा बीपीओ सत्यप्रकाश,सहायक अभियंता विकास चौधरी एवं पंचायत सचिव संतोष कुमार सुमन टीम के सहयोग के लिए मौजूद रहे । केंद्रीय स्पेशल ऑडिट टीम ने उत्तर पलाशगाछी एवं सुतियारपाड़ा पंचायत में मनरेगा योजनाओं से जुड़े अभिलेखों का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं के स्थलों का भौतिक सत्यापन किया। टीम लीडर गीता राम के नेतृत्व में आई तीन सदस्यीय टीम में पवन कुमार और अबू अब्राहम भी शामिल थे। टीम ने बारी-बारी से योजनाओं का निरीक्षण करते हुए कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने उपस्थित कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली। मौके पर कनीय अभियंता कुलदीप रजक,मनोज कुमार मंडल,अर्जुन साहा,बीएफटी सद्दाम हुसैन,पंचायत की मुखिया मासुफा बीवी सहित अन्य थे।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
Similar Posts
साहिबगंज में व्यापक सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास कल
साहिबगंज: नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन क्षमताओं को परखने और जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साहिबगंज जिला प्रशासन कल यानी 15 जुलाई (बुधवार) को जिले में एक व्यापक सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल एवं एयर रेड ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित करने जा रहा है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आलोक में होने…
नमस्ते दिवस पर नगर पंचायत ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित, बांटे सुरक्षा किट
राजमहल: नागरिक सुरक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रसर राजमहल नगर पंचायत ने एक सराहनीय पहल की है। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में ‘नमस्ते दिवस’ के अवसर पर सफाई मित्रों के कल्याण, उनकी व्यावसायिक सुरक्षा और क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ…
साहेबगंज में ‘अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग सिटी लीग’ का आयोजन, 203 बालिकाओं ने दिखाया दमखम
साहिबगंज : खेल एवं युवा मामले मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के संयुक्त तत्वावधान में साहेबगंज में ‘अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग सिटी लीग’ का शानदार आयोजन किया गया। झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन (रांची) के मार्गदर्शन और साहेबगंज जिला साइक्लिंग संघ की मेजबानी में आयोजित इस…
साहिबगंज के महाजन पट्टी में जगुआर शोरूम का भव्य उद्घाटन, पूर्व विधायक अनंत ओझा ने दीं शुभकामनाएँ
साहिबगंज: शहर के व्यावसायिक क्षेत्र महाजनपट्टी गुड़ बाजार में रविवार को ‘अक्षत ट्रेडिंग कंपनी’ के नए जगुआर (Jaguar) शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस नए आउटलेट की शुरुआत मुख्य अतिथि माता मीरा देवी द्वारा पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना और फीता काटकर की गई। शोरूम के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से राजमहल के पूर्व…