कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक अनंत ओझा व अन्य
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक अनंत ओझा व अन्य

साहिबगंज: शहर के व्यावसायिक क्षेत्र महाजनपट्टी गुड़ बाजार में रविवार को ‘अक्षत ट्रेडिंग कंपनी’ के नए जगुआर (Jaguar) शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस नए आउटलेट की शुरुआत मुख्य अतिथि माता मीरा देवी द्वारा पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना और फीता काटकर की गई।

शोरूम के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा और पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह ने शिरकत की। अतिथियों ने शोरूम का भ्रमण कर जगुआर ब्रांड के अत्याधुनिक शॉवर, नल (फॉसेट्स), बेसिन सहित अन्य प्रीमियम सैनिटरी पैड्स और बाथ फिटिंग्स उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला का अवलोकन किया।

शहर के विकास के लिए अच्छा संकेत: पूर्व विधायक

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि साहिबगंज जैसे बढ़ते शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स का आना यहाँ के निवासियों के लिए एक बेहद सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा:

“शहरवासियों को अब उच्च गुणवत्ता वाले प्रीमियम होम फिटिंग्स उत्पादों के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह इस क्षेत्र का ऑथराइज्ड डीलर शोरूम है, इसलिए मैं स्थानीय नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे यहाँ आकर उत्पादों को देखें और कंपनी की बेहतरीन सुविधाओं व प्रामाणिक प्रोडक्ट्स का लाभ उठाएं।”

समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

उद्घाटन के इस खास मौके पर शहर के कई प्रतिष्ठित व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता और कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें गणेश प्रसाद तिवारी, सज्जन पोद्दार, डॉ. विजय कुमार, रामदरस यादव, मोहम्मद आफताब, धर्मेंद्र कुमार, सुनील भरतीया, राजीव चौधरी, गोपाल चौखानी, सुनील सिंह, संदीप दीवान, अनिल यादव, बिपिन साह, कन्हैया खुडानिया, अनिल ओझा और केशव तमाखुवाला प्रमुख रूप से शामिल थे।

जगुआर कंपनी के प्रतिनिधि मनीष सिंह व अंकित सिंह और अमित सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। शोरूम के संचालक (ओनर्स) नरेश कुमार पोद्दार, महेंद्र कुमार पोद्दार और अक्षत पोद्दार ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि यह शोरूम ग्राहकों को बेहतरीन और विश्वसनीय सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *