chhotu 2026 03 12

साहिबगंज : नगर पालिका आम निर्वाचन -2026 के तहत 27 फरवरी को सम्पन्न हुए मतगणना के उपरांत नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी(न0प0)-सह-उपायुक्त हेमंत सती द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

chunaw 2026 03 12
chhotu 2026 03 12

सिद्धो-कान्हो सभागार, साहिबगंज में आयोजित कार्यक्रम में साहिबगंज नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई गई। वहीं राजमहल नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को समाहरणालय सभागार में तथा बड़हरवा नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को जिला पंचायती राज सभागार में शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने संविधान की गरिमा को बनाए रखने, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा जनहित में कार्य करने की शपथ ली।

ketabu 2026 03 12

इसके साथ ही नगर परिषद साहिबगंज, नगर पंचायत राजमहल एवं नगर पंचायत बड़हरवा के लिए उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी संपन्न कराया गया। साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र से विनीता देवी को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नगर पंचायत राजमहल क्षेत्र से मोहम्मद मारूफ को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

वहीं नगर पंचायत बड़हरवा में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्मला कुमारी एवं राजकुमार भगत द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरांत राजकुमार भगत को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, संबंधित निर्वाची पदाधिकारी तथा नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी(न0प0)-सह-उपायुक्त ने सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी अपने-अपने क्षेत्र के विकास तथा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *