उधवा (साहिबगंज): प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पतौड़ा पंचायत की मुखिया धनी पहाड़ीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से नई समिति का चयन किया गया, जिसमें वसीम रेजा को अध्यक्ष और नमिता देवी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नुसरत जहां और पर्यवेक्षक के रूप में प्रखंड संसाधन कर्मी इंतखाब आलम मौजूद थे। विद्यालय पोषक क्षेत्र से आए दर्जनों अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यालय के बेहतर संचालन और शैक्षणिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
नवगठित समिति के सदस्य: सर्वसम्मति से चुनी गई इस समिति में कमेला बीबी, फातेमा बीबी, जोशनारा बीबी, सोनी बीबी, तसनार खातून, साजेदा खातून, सबीना खातून, मीरा बीबी, आलम शेख, नेहाल अंसारी, राजन रजवाड़, दुर्गा किस्कू, मंगल लोहारा, जयराम रिक्ख्यासन, मीनू शेख, मो. यासिन शेख और अहिया आलम को सदस्य बनाया गया है।
अध्यक्ष का संकल्प: नवनिर्वाचित अध्यक्ष वसीम रेजा ने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा, “विद्यालय के सर्वांगीण विकास और छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए मैं अपनी जिम्मेदारी का शत-प्रतिशत निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।”
उपाध्यक्ष नमिता देवी ने कहा कि नव गठित समिति के सभी सदस्य आपसी समन्वय के साथ विद्यालय के बेहतर विकास के लिए काम करेंगे ।
शुभकामनाएं और उपस्थिति: बैठक के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने नवगठित समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को बधाई दी एवं विद्यालय हित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
मौके पर शिक्षक हबीबुर रहमान, रौशन कुमार, तारीक अनवर के अलावा मुखिया प्रतिनिधि फिरोज शेख, मो. मुरसलीम, मो. जमीरुल इस्लाम, आरिफ आलम, इंजमूल हक, ताहिर शेख, बबलू शेख सहित कई स्थानीय ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : साहिबगंज रेलवे स्टेशन और रेलवे हाई स्कूल से निकली भव्य तिरंगा रैली