मालदा, 1 अप्रैल 2026: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के मालदा मंडल ने ट्रेनों और स्टेशनों पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान RPF ने ₹9.15 लाख मूल्य का मादक पदार्थ (गांजा) बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार (31 मार्च) को न्यू फरक्का स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 पर RPF की टीम नियमित गश्त और तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान सबवे के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। जब अधिकारियों ने उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
इस दौरान लगभग 18.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है । जिसकी अनुमानित कीमत: करीब ₹9,15,000 बताई जा रही है ।इस मामले में 02 आरोपियों को पकड़ा गया है।
मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीम कुमार कुल्लू की देखरेख में हुई इस सफल कार्रवाई के बाद, पकड़े गए दोनों आरोपियों और जब्त किए गए सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी (GRP) न्यू फरक्का के हवाले कर दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में अवैध तस्करी को रोकने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
संताल हूल के महानायक वीर सिद्धो-कान्हू की जयंती के अवसर पर राजमहल विधायक मोहम्मद ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
साहिबगंज/राजमहल। राजमहल थाना क्षेत्र के जयरामडांगा गांव में दो भाइयों के बीच हुए खूनी जमीनी विवाद और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद मुख्य आरोपी हरिकिशोर यादव को पुलिस ने…
पूर्व रेलवे (Eastern Railway) ने एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने देवघर और सरायगढ़ के बीच अनारक्षित मेमू स्पेशल (Unreserved MEMU Special) ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
साहिबगंज में संत जेवियर स्कूल के पीछे गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान आठवीं कक्षा का छात्र अभिज्ञान पांडेय डूबा। स्थानीय गोताखोरों द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी। परिजनों में मचा कोहराम। पूरी खबर पढ़ें।
बरहरवा : झारखंड के साहिबगंज जिले के अंतर्गत आने वाले बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (RPF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। आनंद विहार एक्सप्रेस के आगमन के समय चलाए गए एक विशेष तलाशी अभियान के दौरान तीन शातिर तस्करों को भारी मात्रा में भारतीय निर्मित विदेशी…
न्यूज़ डेस्क, कोलकाता:कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड आज एक नए इतिहास का गवाह बना। पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी ने भव्य समारोह में शपथ ली। यह समारोह न केवल एक नई सरकार का गठन था, बल्कि बंगाल की सत्ता संरचना में आए एक बड़े वैचारिक और राजनीतिक बदलाव का…