मालदा, 1 अप्रैल 2026: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के मालदा मंडल ने ट्रेनों और स्टेशनों पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान RPF ने ₹9.15 लाख मूल्य का मादक पदार्थ (गांजा) बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार (31 मार्च) को न्यू फरक्का स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 पर RPF की टीम नियमित गश्त और तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान सबवे के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। जब अधिकारियों ने उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
इस दौरान लगभग 18.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है । जिसकी अनुमानित कीमत: करीब ₹9,15,000 बताई जा रही है ।इस मामले में 02 आरोपियों को पकड़ा गया है।
मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीम कुमार कुल्लू की देखरेख में हुई इस सफल कार्रवाई के बाद, पकड़े गए दोनों आरोपियों और जब्त किए गए सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी (GRP) न्यू फरक्का के हवाले कर दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में अवैध तस्करी को रोकने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
मालदा रेल मंडल द्वारा ‘विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस’ के मौके पर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पूरा आयोजन मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुपा घोष की देखरेख में हुआ।
मालदा : भारतीय रेलवे की सुरक्षा बल (RPF) यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के अपने संकल्प को चरितार्थ कर रही है। ताज़ा मामले में, मालदा डिवीजन की आरपीएफ टीम ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत मुस्तैदी दिखाते हुए एक यात्री का खोया हुआ बैग बरामद कर उन्हें सौंप दिया। इस बैग में लगभग ₹50,000 की कीमत…
मालदा/भागलपुर: भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन को “अमृत स्टेशन” के रूप में राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम मोदी ने यह सौगात पंजाब के जालंधर में आयोजित…
साहिबगंज के उधवा में मंइयां सम्मान योजना के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद पंचायत सचिवालय सहायक सफीक अहमद पर राधानगर थाने में FIR दर्ज। पढ़ें पूरी खबर।
तीनपहाड़: थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबूपुर गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर के केन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाबूपुर निवासी मेघनाथ नोनिया (पिता- स्व. रामहरत…