जमालपुर/मालदा, 31 मार्च 2026 मालदा रेल मंडल के जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्सल ऑफिस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। तस्करों ने शराब की बोतलों को सब्जियों के बोरों में छिपाकर भेजने की कोशिश की थी। मालदा के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, गुप्त सूचना के आधार पर जमालपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में RPF (रेलवे सुरक्षा बल), CIB और वाणिज्य विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। जांच के दौरान पार्सल ऑफिस में रखे चार बैगों पर शक हुआ। कागजों में इन बैगों के भीतर ‘ताजी सब्जियां’ होने की बात की गई थी। जब अधिकारियों की मौजूदगी में इन बैगों को खोला गया, तो अंदर कार्टून में छिपाकर रखी गई 234 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। रेलवे ने गलत जानकारी देकर पार्सल सेवा का दुरुपयोग करने और अवैध सामान ले जाने के आरोप में पूरी खेप को जब्त कर लिया है। RPF और वाणिज्य विभाग इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
रेलवे पार्सल सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए मालदा रेल मंडल पूरी तरह सतर्क है। भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण और अभियान जारी रहेंगे।” – रेलवे प्रशासन
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
पूर्व रेलवे (Eastern Railway) ने इस साल कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वित्त वर्ष 2025-26 में रेलवे ने बेकार पड़े सामान और कबाड़ (स्क्रैप) को बेचकर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की
मालदा रेल मंडल द्वारा ‘विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस’ के मौके पर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पूरा आयोजन मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनीष कुमार गुप्ता और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुपा घोष की देखरेख में हुआ।
‘पोइला बैसाख’ और ‘जमाई षष्ठी’ जैसे उत्सवों के बीच ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए, पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर ने 15 अप्रैल से 14 मई 2026 तक विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
बरहरवा आरपीएफ ने वनांचल एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई करते हुए 174 चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए। दो तस्कर गिरफ्तार, जांच जारी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
मालदा : रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मालदा टाउन और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन के चलने से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें नियमित ट्रेनों में टिकट मिलने में परेशानी हो रही थी। ट्रेन संख्या 03435 (मालदा टाउन…
राजमहल (साहेबगंज) : साहेबगंज जिला पुलिस को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई