साहिबगंज, 1 अप्रैल 2026: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद साहिबगंज के उपायुक्त (DC) हेमंत सती ने किया। रक्तदान ही बचा सकता है जान: उपायुक्त शिविर को संबोधित करते हुए उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसे फैक्ट्रियों में नहीं बनाया जा सकता। और न ही पैसों से खरीदा जा सकता है। यह केवल दान के जरिए ही किसी जरूरतमंद को मिल सकता है। उन्होंने विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ितों और इमरजेंसी मरीजों के लिए समाज के हर वर्ग से आगे आने और रक्तदान करने का आह्वान किया। हर महीने 300 यूनिट खून की जरूरत: सिविल सर्जन सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने जिले की स्थिति साझा करते हुए बताया कि साहिबगंज में हर महीने लगभग 300 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक साल में 54 शिविरों के माध्यम से 2732 यूनिट खून जमा किया गया। हालांकि, जरूरत इससे कहीं ज्यादा है, जिसे पूरा करने के लिए लगातार सहयोग की आवश्यकता है।उन्होंने निजी नर्सिंग होम और आम लोगों से इस नेक काम में भागीदारी निभाने की अपील की।
उपायुक्त ने शिविर में रक्तदान करने वाले होमगार्ड के जवानों और अन्य जागरूक नागरिकों की जमकर सराहना की। मौके पर डॉ. विजय कुमार, कई वरिष्ठ चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित थे।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
राजमहल/ तीनपहाड़: राजमहल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीनपहाड़ जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और महत्वपूर्ण रेल अंडरपास पुल के नवीनीकरण की मांगों को लेकर बुधवार को एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मालदा के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी…
साहिबगंज/राजमहल। राजमहल थाना क्षेत्र के जयरामडांगा गांव में दो भाइयों के बीच हुए खूनी जमीनी विवाद और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद मुख्य आरोपी हरिकिशोर यादव को पुलिस ने…
राजमहल: मॉडल कॉलेज राजमहल की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-1 एवं इकाई-2 के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिन एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज द्वारा गोद लिए गए ग्राम सालबनी एवं भोटोटोला के अंतर्गत भोटोटोला स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का…
गुरुवार की रात आरपीएफ की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्टेशन परिसर से दो शातिर मोबाइल चोरों को रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
असम की जनता झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपने अटूट आस्था को व्यक्त करते हुए लाखों की जन सैलाब के साथ चुनावी सभा में पहुंच रहे हैं. उपरोक्त बातें राजमहल विधायक सह झामुमो स्टार प्रचारक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कही
रांची : झारखंड में प्रशासनिक पारदर्शिता और सूचना के अधिकार को मजबूत करने की दिशा में राजभवन ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को सशर्त मंजूरी देते हुए चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इन नवनियुक्त सूचना आयुक्तों…