असम में झारखंड के मुख्यमंत्री के सभा में उमड़ रही जन शैलाब
जनसभा के दौरान विधायक एम टी राजा व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

राजमहल : झारखंड के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में असम राज्य में हो रही चुनाव में 21 विधानसभा सीट में झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारी है. असम की जनता झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपने अटूट आस्था को व्यक्त करते हुए लाखों की जन सैलाब के साथ चुनावी सभा में पहुंच रहे हैं. उपरोक्त बातें राजमहल विधायक सह झामुमो स्टार प्रचारक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कही है .

उन्होंने कहा कि असम डेलीगेट के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री के निर्देशन अनुसार चार सदस्य टीम का गठन किया गया था. जिसमें राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा , मंत्री झारखंड सरकार चमरा लिंडा , विधायक भूषण तिर्की एवं उनको स्वयं शामिल किया गया था. असम में आदिवासी एवं अल्पसंख्यकों की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया.

मुख्यमंत्री ने असम में रह रहे आदिवासी झारखंड से जुड़े टी ट्राइब जो अपने हक और अधिकार की लड़ाई लगातार लड़ रहे हैं, अल्पसंख्यक समाज, राजवंशी समाज सभी के हित में चुनाव लड़ने का निर्णय लिए और पूरी दमखम के साथ चुनाव लड़ा जा रहा है. झारखंड के विकास का समीकरण असम में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापित करेगी.

वर्षों से अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे टी ट्राइब और आदिवासी समाज को एक नई ऊर्जा मिली है. क्योंकि सभी का लगाव झारखंड से भी है. सभी अपना समर्थन बढ़-चढ़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में दे रहे हैं. सामाजिक एकता और सर्वधर्म सम्मान के साथ झारखंड में सरकार चल रही है यहां कोई जाति भेदभाव नहीं है.

उसी तरह असम में भी कोई भेदभाव नहीं दिखेगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा असम में भी सामाजिक एकता की मिसाल पेश करेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *