जिला योजना कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं/कार्यों एवं क्राफ्ट ट्रेनिंग सेंटर (Craft Training Centre) योजना कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त व अन्य

साहिबगंज : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला योजना कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं/कार्यों एवं क्राफ्ट ट्रेनिंग सेंटर (Craft Training Centre) योजना कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत संचालित पंचायत भवन निर्माण योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत चार अपूर्ण योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण करें।

राजमहल एवं बरहेट में नव निर्मित इनडोर स्टेडियम के सुचारू संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि जल्द से जल्द इनडोर स्टेडियम में खेल गतिविधियों का संचालन प्रारंभ किया जाए, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

नीति आयोग योजना के अंतर्गत जिले के 50 विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस पर उपायुक्त ने सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्था की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जेएसएलपीएल डीपीएम मतीन तारिक, कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण विशेष प्रमंडल) रामाकांत प्रसाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *