राजमहल : राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तारांकित प्रश्न के तहत राजमहल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत साहिबगंज शहर स्थित साहिबगंज महाविद्यालय के क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल यास तूफान के दौरान क्षतिग्रस्त होने एवं बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण महाविद्यालय परिसर असुरक्षित होने व असामाजिक तत्वों के प्रवेश को लेकर मामला सदन में उठाए हैं. उन्होंने सदन को अवगत कराया है कि साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज जिला के लिए एक विशेष गौरव का प्रतीक है और उच्च स्तरीय शिक्षा का संस्थान केंद्र बिंदु है इसलिए यहां की सुरक्षा अनिवार्य है. विधायक के प्रश्न पर झारखंड सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने उत्तर देते हुए कहा है कि झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड रांची के माध्यम से बाउंड्री वॉल निर्माण का भौतिक निरीक्षण करते हुए डीपीआर यथाशीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया गया है जिस पर प्राथमिकता के आधार पर प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करते हुए बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा.
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
Similar Posts
राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन ने भरा SIR फॉर्म, आमजन से अभियान में भागीदारी की अपील की
राजमहल (साहिबगंज):झारखंड राज्य में मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण के लिए चलाए जा रहे ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) अभियान के तहत राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने शुक्रवार को अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। विधायक ने अभियान के तहत अपना एसआईआर (एन्यूमरेशन) फॉर्म भरा और उसे संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)…
साहिबगंज कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन, खो-खो में टीम भारती बनी विजेता
साहिबगंज : राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में साहिबगंज महाविद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय , दुमका के कुलानुशासक डॉ. (प्रो.) राजीव कुमार समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल…
राजमहल: SIR के तहत बूथ स्तरीय चुनावी पाठशाला आज, सर्वदलीय बैठक में एसडीएम ने दिए निर्देश
राजमहल (साहिबगंज): विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को अनुमंडल अधिकारी सदानंद महतो की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राजमहल विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य 22 जुलाई को…
राजमहल : विधायक एमटी राजा ने 52 लाख की 7 योजनाओं का किया शिलान्यास
राजमहल (साहिबगंज): नगर पंचायत क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को करीब 52.04 लाख रुपये की लागत वाली सात महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा,…
मॉडल कॉलेज राजमहल: स्नातक सत्र 2026–30 में नामांकन की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित
राजमहल (साहिबगंज):मॉडल कॉलेज राजमहल में स्नातक (यूजी) सत्र 2026–30 के लिए नामांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इच्छुक एवं योग्य छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 निश्चित की गई है। इस निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी परिस्थिति में आवेदन…