राजमहल (साहिबगंज): स्थानीय संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एकता कला केंद्र, राजमहल’ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सोहराई लोक कला कार्यशाला का भव्य समापन शुक्रवार को हुआ। नयाबाजार स्थित PM श्री मध्य विद्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में कुल 42 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सदानंद महतो ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सराहना की और सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों को संबोधित करते हुए SDO सदानंद महतो ने कहा:
“कला अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का सबसे सशक्त माध्यम है। राजमहल जैसे ऐतिहासिक शहर में इस तरह के आयोजन बच्चों को जिला और राज्य स्तर तक पहुँचने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। भारत अपनी प्राचीन कला और संस्कृति के लिए पूरे विश्व में विख्यात है, और सोहराई जैसी लोक कलाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”
उपस्थित गणमान्य और सहयोग
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप पासवान का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गगन बापू ने एकता कला केंद्र के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एक मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर एकता कला केंद्र की शिक्षिका एकता राय ने मुख्य अतिथि को अपने हाथों से बनाई गई एक आकर्षक पेंटिंग भेंट स्वरूप प्रदान की। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कन्या मध्य विद्यालय (नीलाकोठी) की प्राचार्या अमिता चक्रबर्ती ने किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
समारोह के दौरान निमाई चंद्र दास, गुरु प्रसाद महतो, जयंती राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक और कला प्रेमी उपस्थित थे। कार्यशाला के दौरान बच्चों द्वारा बनाई गई सोहराई पेंटिंग्स ने आगंतुकों का मन मोह लिया।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
राजमहल: ऐतिहासिक नगरी राजमहल को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर उभारने और स्थानीय विकास को गति देने के उद्देश्य से राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने राज्य विधानसभा के सत्र में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने शून्यकाल के दौरान जर्जर हो चुके ‘गंगा भवन’ को हेरिटेज स्थल घोषित करने और वहां ‘राजमहल म्यूजियम’ स्थापित…
नगर पंचायत स्थित नीलकोठी के संतमत सत्संग आश्रम में गुरुवार को आध्यात्मिक जगत के महान संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं पावन जयंती धूमधाम से मनाई गई।
राजमहल (साहिबगंज): स्थानीय मॉडल कॉलेज राजमहल में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की यूनिट–1 एवं यूनिट–2 के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित यह शिविर कॉलेज द्वारा गोद लिए गए ग्राम सालबनी एवं भाटोटोला में संचालित किया जा…
उधवा : प्रखंड क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत अंतर्गत शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय 24 प्रहर व्यापी लीला संकीर्तन कार्यक्रम गुरुवार की अहले सुबह संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन बीते बुधवार की देर रात अमानत दियारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कादिर शेख पहुंचे। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने मुखिया…
उधवा: ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने और आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उधवा में ‘परिवार स्वास्थ्य मेला’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस विशेष मेले का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जयंत कुमार तिवारी और सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी…
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजमहल मॉडल कॉलेज में पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए कॉलेज परिसर में व्यापक रूप से पौधरोपण किया गया।