उधवा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केलाबाड़ी गाँव में शुक्रवार को आयोजित बंशी मेला के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू शामिल हुए।जानकारी के अनुसार केलाबाडी के बनियाडीह में प्रतिवर्ष बंसी मेला का आयोजन किया जाता है।मान्यता के अनुसार यहां बंगला वैशाख माह के आगमन पर भव्य मेला का आयोजन किया जाता है।साथ में इस मेला में एक अनोखा प्रतिभा देखने को मिलता है।जहां एक व्यक्ति अपने पीठ में बंसी के सहारे झूलते हुए परिक्रमा किया जाता है।इस आकर्षक दृश्य को देखने आसपास व दूर – दराज से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।मौके पर झामुमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बसंती हांसदा,प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली,काजू मल्लिक,एकलाकुर रहमान,किन्नु सोरेन सहित अन्य मौजूद थे।
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। साहिबगंज जिले के ग्रामीण इलाकों की जमीनी खबरों को निष्पक्षता के साथ मुख्यधारा तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रही है। एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और संपादक के रूप में, मेरा उद्देश्य खबरों की प्रमाणिकता बनाए रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना है।
Similar Posts
उधवा: पंचायत सचिव दिलीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर शोक
उधवा (साहिबगंज): उधवा प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित पंचायत सचिव दिलीप दत्ता का बीते मंगलवार की रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रखंड व पंचायत कर्मियों में शोक व्याप्त है। बुधवार को राजमहल स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार सम्मान और गमगीन माहौल में किया गया। शोक सभा का आयोजन: “एक…
राजमहल : विधायक एमटी राजा ने 52 लाख की 7 योजनाओं का किया शिलान्यास
राजमहल (साहिबगंज): नगर पंचायत क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को करीब 52.04 लाख रुपये की लागत वाली सात महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा,…
एकता कला केंद्र ने आयोजित की दो दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला: बच्चों और महिलाओं ने दिखाए अपनी रचनात्मकता के रंग
राजमहल: सावन के पवित्र महीने और रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में राजमहल स्थित ‘एकता कला केंद्र’ के तत्वावधान में दो दिवसीय राखी मेकिंग (रेशमी धागों एवं सजावटी हस्तशिल्प) कार्यशाला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। 19 और 20 अगस्त 2026 को कन्या मध्य विद्यालय, नीलकोठी राजमहल के प्रांगण में आयोजित इस दो…
राहत की खबर: पटना से लापता साहिबगंज का युवक सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस
पटना/साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा, बाघ पींजरा मोहनपुर निवासी 21 वर्षीय इसमाईल शेख, जो पटना के आईजीआईएमएस (IGIMS) से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था, वह सकुशल मिल गया है। युवक के मिलने के बाद पिछले चार दिनों से परेशान परिजनों ने बड़ी राहत की सांस ली है।…
संभावित बाढ़ को लेकर साहिबगंज जिला प्रशासन मुस्तैद, उपायुक्त ने बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों का लिया जायजा
साहिबगंज: गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और जिले में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए साहिबगंज जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड पर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने रविवार को Google Meet के माध्यम से जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के…
साहिबगंज: हर्षोल्लास के साथ मना 43वां जिला स्थापना महोत्सव, विभूतियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान
साहिबगंज। स्थानीय प्रयागराज सभागार भवन (प्रोविडेंस विद्यालय के समीप) में 43वां साहिबगंज जिला स्थापना महोत्सव 2026 का मुख्य कार्यक्रम अत्यंत गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलाधिपति सह महोत्सव के संरक्षक डॉ. रामजन्म मिश्र, सेंट जेवियर्स विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल फादर दीपक बेसरा, गलवान शहीद के…