kadir 2026 03 12 e1773326783688

उधवा : प्रखंड क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत अंतर्गत शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय 24 प्रहर व्यापी लीला संकीर्तन कार्यक्रम गुरुवार की अहले सुबह संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन बीते बुधवार की देर रात अमानत दियारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कादिर शेख पहुंचे। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने मुखिया प्रतिनिधि का जोरदार स्वागत किया। वहीं मुखिया प्रतिनिधि कादिर शेख ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि लीला संकीर्तन सुनने से मन को शांति मिलती है। कार्यक्रम आयोजन को लेकर कमिटी के प्रति आभार व्यक्त किया।

बता दें कि कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला से आये हुए कलाकार सोनाली दासी,दक्षिण दिनाजपुर से सोबीता मंडल,पंचाननपुर से बालिका पोम्पा,बालूपुर से दिलीप गोस्वामी,झारखंड के गोरा शहरपुर से सुप्रिया रानी तथा गोड्डा जिला से खोगेन महतो ने बारी-बारी से संकीर्तन प्रस्तुत किया। मौके पर हरिबोल मंडल,इंद्रजीत मंडल,राजू मंडल,संजीव मंडल,राजकुमार मंडल,पूजन मंडल,विकल प्रमाणिक,अजीत मंडल,विजय मंडल,किशोर मंडल,श्याम सुंदर मंडल,अजय मंडल,जयराम मंडल,रूपेश मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *